सावन के आखिरी सोमवार बन रहा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
भगवान शिव (एआई तस्वीर)
सावन का आखिरी सोमवार, 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. इस दिन बुधादित्य राजयोग और अन्य शुभ संयोग बन रहे हैं. जानिए किन 3 राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा और महादेव की कृपा से इन्हें क्या लाभ मिल सकता है.
Sawan Somwar 2026: सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. वैसे तो सावन का हर दिन शिव आराधना के लिए विशेष होता है, लेकिन इस माह के सोमवार का महत्व और भी अधिक माना गया है. साल 2026 में सावन मास में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें से 3 सोमवार बीत चुके हैं. अब सावन का चौथा और अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग भी रहेगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कुछ राशियोंज्योतिषाचार्य के लिए शुभ रहेगी. महादेव की कृपा से इन राशि के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में लाभ मिल सकता है.
कर्क राशि
सावन का अंतिम सोमवार कर्क राशि के लिए शुभ रह सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे. आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: सावन मासिक दुर्गाष्टमी 2026: इस दिन होगी मां दुर्गा की पूजा, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सावन का अंतिम सोमवार करियर के लिहाज से खास रहेगा. बुधादित्य राजयोग से निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी बदलने या नया कारोबार शुरू करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: कजरी तीज: खुशहाल दांपत्य के 5 अचूक उपाय
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. मेहनत का लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
यह भी पढ़ें: सावन मासिक दुर्गाष्टमी कल, यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और आसान पूजा विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








