ePaper

Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय

Updated at : 30 Dec 2025 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 30 December 2025

आज का पंचांग 30 दिसंबर 2025

Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

Aaj Ka Panchang 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार

दिन: मंगलवार
तिथि: पौष, शुक्ल पक्ष, एकादशी (सुबह 07:11 AM तक, उसके बाद द्वादशी)
संवत: श्री शुभ संवत 2082
शक संवत: 1947
हिजरी सन: 1447
सूर्योदय: 06:40 AM
सूर्यास्त: 05:08 PM

नक्षत्र, योग व करण
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: अश्विनी (सुबह 08:31 AM तक), उसके बाद भरणी
योग: सिद्ध (सुबह 06:05 AM तक), फिर साध्य (अगले दिन तड़के 04:51 AM तक)
करण: वणिज (सुबह 07:11 AM तक), उसके बाद विष्टि (भद्रा) (शाम 07:44 PM तक)

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
सूर्य: धनु राशि
चंद्रमा: मेष राशि
मंगल: धनु राशि
बुध: धनु राशि
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: धनु राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

चौघड़िया मुहूर्त (मंगलवार – पटना)

प्रातः काल
06:40 AM से 07:58 AM – रोग
07:58 AM से 09:17 AM – उद्वेग
09:17 AM से 10:35 AM – चर
10:35 AM से 11:54 AM – लाभ

दोपहर काल
11:54 AM से 01:13 PM – अमृत
01:13 PM से 02:31 PM – काल

सायंकाल
02:31 PM से 03:50 PM – शुभ
03:50 PM से 05:08 PM – रोग

खरीदारी के लिए शुभ समय
प्रातः 10:35 AM से दोपहर 01:13 PM तक (लाभ व अमृत चौघड़िया)
दोपहर 02:31 PM से 03:50 PM तक (शुभ चौघड़िया)

अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 02:51 PM से 04:09 PM तक
गुलिक काल: दोपहर 12:13 PM से 01:32 PM तक
भद्रा: सुबह 07:11 AM से शाम 07:44 PM तक (भद्रा में शुभ कार्य वर्जित हैं)
दिशाशूल: उत्तर दिशा (मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा वर्जित मानी जाती है)
यदि यात्रा आवश्यक हो तो:
गुड़ खाकर घर से निकलें.

आज का सरल उपाय (मंगलवार विशेष)
हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएँ.
“ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें.

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Festival: 14 जनवरी 2026 के दिन दुर्लभ संयोग, मकर संक्रांति के साथ पड़ेंगे 7 बड़े व्रत त्योहार, ज्योतिषाचार्य से जानें सबकुछ

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola