एसएसपी कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने जलाया सीएम का पुतला

Updated at : 25 Aug 2024 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने जलाया सीएम का पुतला

भाजपा बरटांड एवं सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुराने एसएसपी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने तथा आंसू गैस के गोले दागने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया. भाजपा बरटांड एवं सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुराने एसएसपी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. नेतृत्व किशोर मंडल व राजाराम दत्ता कर रहे थे. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह व संजीव अग्रवाल ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले युवाओं की हालत देख एक बात तो निश्चित है कि इस बार जनता तानाशाह हेमंत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी. मानस प्रसून ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा युवाओं पर अमर्यादित, अलोकतंत्रिक तरीके का आचरण किया गया है. इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है. मौके पर रमा सिन्हा, पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, कन्हैया पांडे, रमेश राही, मनोज सिंह भवानी, राजकुमार मंडल, निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल, उमेश सिंह, बेबी यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, राजा राम दत्ता, रंजीत सिंह बिल्लू, शंभु सिंह, हुल्लास दास, मनोज रिंकू सिन्हा, भोला पांडे, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रकाश मिश्रा, विजय कुमार, सत्येंद्र मिश्रा व टुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. धनसार थाना गेट पर जलाया पुतला : भाजपा के मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा के नेतृत्व में धनसार थाना के समक्ष मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार का जवाब विस चुनाव में जनता देगी. पुतला दहन में भाजपा युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रिंकू सिंह, शशि प्रकाश, मौसम सिंह, शीशम रावत, दीपक झा, रवि मिश्रा, राजा राजपाल, मुकेश सोनी, सुबीर साहू, टिंकू साहू, सोना रजक, देवेश सिंह, दिनेश दीवान, अरुण शाह, प्रमोद गुप्ता, राम विजय, राजेश शर्मा व भागीरथ दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola