Dhanbad News : तोपचांची की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : तोपचांची की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

एसएनएमएमसीएच में इलाजरत महिला ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराया फर्द बयान, आरोपियों ने महिला के पति व सास को भी किया जख्मी

विज्ञापन

तोपचांची थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रविवार को एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान सरायढेला थाना की पुलिस के समक्ष फर्दबयान दर्ज कराया. उक्त महिला ने कई लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस फर्द बयान को तोपचांची थाना भेजेगी. महिला ने पुलिस को बताया कि 15 मई को वह अपने घर में अकेली थी. तभी चाचा ससुर का दामाद और उसके साथी घर के अंदर आये और गलत नियत से छेड़खानी करने लगे. विरोध किया तो दोनों दुष्कर्म का प्रयास करने लगे. उसने शोर मचाया तो सास और पति अंदर आये. इसके बाद वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने पति और सास पर हमला कर दिया. इसके बाद हम लोग अभी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola