धनबाद के वासेपुर में कमर से निकाला कट्टा और फिर ठांय-ठांय-ठांय

Updated:
विज्ञापन

धनबाद में शुक्रवार की देर रात गोलीबारी के बाद जांच के लिए जाते पुलिस के अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर में गैंगवार के दौरान गैंगस्टर फहीम खान के ड्राइवर को गोली मार दी गई. घायल को दुर्गापुर रेफर किया गया है. पुलिस ने इलाके को छावनी में बदलकर सीसीटीवी खंगालना शुरू किया. घटना को फहीम खान और प्रिंस खान की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल ड्राइवर की स्थिति गंभीर है. उसे बेहतर उपचार के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. इसे गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है. गैंगस्टर फहीम खान एवं प्रिंस खान के बीच एक लंबे समय से विवाद चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायल दुर्गापुर रेफर

स्थानीय लोगों के अनुसार, रमजान के पहले जुमा को रात करीब 11 बजे तरावीह के दौरान आसपास के लोग जुटे थे. इसी दौरान सामने की दुकान के पास दो अज्ञात युवक खड़े दिखे. लोगों ने संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई. इसके बाद एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर बबली को गोली मार दी. गोली लगते ही भगदड़ मच गई और दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर भाग निकले. जब तक लोग संभलते आरोपी वासेपुर से फरार हो चुके थे. घायल बबली को आनन-फानन में उठाकर असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्गापुर रेफर किया गया.

पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार समेत दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में दो संदिग्ध युवकों के दिखने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से बच रही है. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद वासेपुर इलाका को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हिंसक हुई भीड़, पीटे जा रहे बेकसूर

क्या कहती है पुलिस

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि वासेपुर में गोलीबारी की घटना हुई है. एक व्यक्ति को गोली लगी है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: रांची नगर निगम का हर साल बढ़ता गया बजट, योजनाएं कागजों पर और शहर पानी में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola