ePaper

Dhanbad News : हरिणा बस्ती में युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 12 Sep 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : हरिणा बस्ती में युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Dhanbad News : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन

Dhanbad News : बरोरा थाना क्षेत्र की हरिणा बस्ती में गुरुवार की सुबह 19 वर्षीया युवती प्रियंका कुमारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से शिकायत नहीं दी गयी थी. प्रियंका के पिता ईश्वर राय निजी चालक हैं. परिजनों के अनुसार बुधवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गये थे. सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर जब परिजन प्रियंका के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि वह पंखे से लटकी हुई थी. जानकारी पाकर मुखिया शिल्पी देवी ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस को सूचना दी. प्रियंका दो बहनों में छोटी थी और उसका एक भाई भी है. उसने हाल ही में इंटर पास किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola