धनबाद-रांची रेलखंड पर फुलारीटांड़ स्टेशन के पास रेल ट्रैक के किनारे लगी आग, 2 घंटे ठप रहा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के फुलारीटांड़ स्टेशन-बंद जमुनिया हॉल्ट के बीच झाड़ियों में आग लगने की वजह से करीब दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. बाद में आग बुझाने के बाद परिचालन फिर से शुरू हुआ.

विज्ञापन

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के फुलारीटांड़ स्टेशन-बंद जमुनिया हॉल्ट के बीच झाड़ियों में आग लग जाने के कारण सोमवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा है. करीब दो घंटे तक ट्रेनों के पहिए थमे रहे. एडवांस सिग्नल के समीप रेलवे लाइन के किनारे घटना घटी है. आग की जानकारी मिलते ही वहां से ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी. बताया जाता है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल के समय ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग लगी देख इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी.

आग बुझाने में घायल हुए कर्मी

कतरास के रेल टीआई सूर्यकांत अपनी टीम के साथ तत्काल बाइक से घटनास्थल के लिए रवाना हुए. मौके पर पहुंचकर टीम ने डंडों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू किया. आग ट्रैक के दोनों ओर झाड़ियों में फैल रही थी. जिससे सिग्नल और केबल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी. आग बुझाने के दौरान टीआई सूर्यकांत की हथेली कई जगह से झुलस गयी, जबकि अन्य कर्मियों को भी आंशिक चोटें आयी. इसके बावजूद टीम डटी रही और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया.

ट्रेनें रही प्रभावित

एहतियातन धनबाद से झारग्राम के बीच चलने वाली झारग्राम ईएमयू सवारी गाड़ी को दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक जमुनियाटांड़ स्टेशन पर रोका गया. आग नियंत्रित होने के बाद लगभग साढ़े तीन बजे गाड़ी को धनबाद के लिए रवाना हुई.

घंटों बाद पहुंची अग्निशमन

चार बजे के आसपास फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी. प्राथमिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि आग रेलवे लाइन के किनारे संचालित कोल परियोजनाओं की ओर से फैली होगी.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण

Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola