धनबाद में प्लास्टिक का अंडा! औंधे मुंह गिरा बाजार, जांच को सैंपल भेजा, स्कूलों में भी रोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

औंधे मुंह गिरा बाजार. ब्रिक्री 50 प्रतिशत घटी जांच के लिए अंडा रांची व पटना लैब भेजा गया धनबाद : प्लास्टिक अंडा के शोर से बाजार औंधे मुंह गिर गया है. एक सप्ताह में पचास प्रतिशत तक की गिरावट आयी है. हालांकि इसका एक कारण गरमी भी है. हॉलसेल कारोबारियों के मुताबिक धनबाद में हर […]
विज्ञापन
औंधे मुंह गिरा बाजार. ब्रिक्री 50 प्रतिशत घटी
जांच के लिए अंडा रांची व पटना लैब भेजा गया
धनबाद : प्लास्टिक अंडा के शोर से बाजार औंधे मुंह गिर गया है. एक सप्ताह में पचास प्रतिशत तक की गिरावट आयी है. हालांकि इसका एक कारण गरमी भी है. हॉलसेल कारोबारियों के मुताबिक धनबाद में हर दिन लगभग दो लाख अंडे की खपत होती थी. जब से प्लास्टिक अंडा की अफवाह फैली है. बिक्री घटकर लगभग एक लाख तक पहुंच गयी है. हर दिन अंडा की बिक्री घट रही है. धनबाद कोयलांचल में सात हॉलसेल व दर्जनों सेमी हॉलसेल कारोबारी हैं.इस बीच मध्याह्न भोजन योजनाके तहत स्कूलों में बच्चों को अंडा की जगहफल देने की बात कहीजा रही है.
आंध्र प्रदेश व पंजाब से अंडा : धनबाद में आंध्र प्रदेश व पंजाब से अंडा की आवक होती है. धनबाद में सात बड़े हॉल सेल कारोबारी हैं. हीरापुर में आसिफ, पुराना बाजार में रॉबिन बाबू, बैंक मोड़ में मृत्युंजय सिंह, झरिया में बबलू, पुटकी में मो रशीद, वासेपुर में मो मंसूर व कतरास में आनंद सहबादीहैं. इसके अलावा दर्जनों सेमी हॉलसेल कारोबारी हैं.
चाइनीज अंडों की आवक रोके सरकार
हॉल सेल कारोबारियों ने सरकार से चाइना से मंगाये जा रहे अंडे की आवक पर रोक लगाने की मांग की है. हीरापुर के हॉल सेल कारोबारी मो आसिफ ने कहा कि अगर चाइना से प्लास्टिक अंडा आ रहा है तो सरकार को चाहिए कि आवक पर रोक लगाये. अफवाह के कारण पूरा बाजार प्रभावित हो गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बाजार में तेजी आयेगी.
अंडा वर्तमान एक सप्ताह पहले
पोल्ट्री 50 रु. दर्जन 60 रु. दर्जन
पोल्ट्री 110 रु कैरेट 130 रु. कैरेट
माडा ने लिया सैंपल
माडा की टीम ने शनिवार को हीरापुर के हॉल सेल कारोबारी मो आसिफ के गोदाम से सैंपल लिया है. रांची व पटना लैब में सैंपल भेजा गया है. मंगलवार तक सैंपल की रिपोर्ट आने की संभावना है. हीरापुर के हॉल सेल कारोबारी मो आशीष के गोदाम से भी सैंपल लिया गया है.
मालूम हो कि इससे पहले कोलकाता में भी प्लास्टिक का अंडा मिलने की बात कही गयी थी, लेकिनजांचकेउसे गलत पाया गया है.
न्यू मार्केट इलाके की अंडा दुकानों पर चलाया अभियान , प्लास्टिक के अंडे की तलाश में निगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










