ePaper

Dhanbad News: गायनी वार्ड में भर्ती मां से मिलने आयी नौ वर्षीय बच्ची लापता, शाम को पिता के पास मिली सकुशल

Updated at : 02 Jan 2026 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गायनी वार्ड में भर्ती मां से मिलने आयी नौ वर्षीय बच्ची लापता, शाम को पिता के पास मिली सकुशल

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में गुरुवार को एक नौ वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बच्ची गायनी विभाग में भर्ती अपनी मां से मिलने बाघमारा से अस्पताल आयी थी.

विज्ञापन

परिजन के अनुसार सुबह अस्पताल आने के बाद बच्ची कहीं नजर नहीं आयी, तो खोजबीन शुरू की गयी. परिवार व अस्पताल कर्मियों ने वार्ड से लेकर परिसर के विभिन्न हिस्सों में तलाश की. जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन भी सक्रिय हुआ. संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ ही गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की गयी. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये. बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की. अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बच्ची के संपर्क में आये लोगों से पूछताछ की गयी. कुछ घंटों में पुलिस को सुराग मिला कि बच्ची खुद ही अस्पताल से निकलकर अपने पिता के पास पहुंच गयी है.

अलग- अलग रहते हैं बच्ची के मां-पिता

पुलिस जांच में इस बात का पता चला है कि बच्ची की मां और पिता का तलाक हो चुका है. मां बाघमारा में रहती है तथा पिता पुरुलिया में रहते हैं. मां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, इसी बीच बच्ची उनसे मिलने आयी थी. अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर वह बाहर निकल गयी और किसी तरह वह अपने पिता के घर पुरुलिया पहुंचने में सफल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola