बिरनी. गिरिडीह सदर थाना कांड संख्या 13/2013 ठगी के मामले में आरोपित बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा निवासी सुखदेव ठाकुर उर्फ बासुदेव ठाकुर व हत्या के मामले के आरोपित पंडरमनिया निवासी हातिम मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठगी मामले में पकड़े गये सुखदेव ठाकुर को गिरिडीह सदर पुलिस को सौंप दिया गया है़ वहीं हत्या के आरोपी हातिम मंडल को जेल भेज दिया गया है़ वर्ष 2013 में बिरनी थाना क्षेत्र के चिताखारों गांव में पंडरमनिया निवासी भागीरथ मंडल की पुत्री सरस्वती देवी की ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी़ घटना से आक्रोशित मृतका सरस्वती देवी के मायके वालों ने मृतका के ससुर तेजो मंडल को जलती चिता में जिंदा जला कर मार देने का आरोप लगाया गया था, जिसमें तेजो मंडल के भाई दुलार मंडल द्वारा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था़
लेटेस्ट वीडियो
ठगी व हत्या मामले में एक-एक धराये–
बिरनी. गिरिडीह सदर थाना कांड संख्या 13/2013 ठगी के मामले में आरोपित बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा निवासी सुखदेव ठाकुर उर्फ बासुदेव ठाकुर व हत्या के मामले के आरोपित पंडरमनिया निवासी हातिम मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठगी मामले में पकड़े गये सुखदेव ठाकुर को गिरिडीह सदर पुलिस को सौंप दिया […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
