प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनचित्र परिचय: 4- विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करती डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया गिरिडीह. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बच्चों द्वारा तैयार किये गये मॉडल का अवलोकन किया. विज्ञान प्रदर्शनी में दर्जनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किये. मौके पर निर्णायक मंडली में प्रो निर्मल कुमार साही, प्रेमनाथ वर्णवाल व प्रवीण कुमार सिन्हा शामिल थे. इस दौरान निर्णायक मंडली द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर गिरिडीह उच्च विद्यालय, मकतपुर उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिरिडीह का चयन हुआ. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती बरेलिया ने स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं. मौके पर जिला विज्ञान समन्वयक सुनील कुमार, सर जेसी बालिका उवि के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार, बीइइओ सह प्रखंड कार्यक्रम केंद्र समन्वयक अबुल बफा, बीइइओ मथुरा प्रसाद पांडेय आदि मौजूद थे.
लेटेस्ट वीडियो
बच्चे कल के भविष्य हैं : डीइओ
प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनचित्र परिचय: 4- विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करती डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया गिरिडीह. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बच्चों द्वारा तैयार किये गये मॉडल का अवलोकन किया. […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
