सिंदरी : चीनी नागरिक संग रहे चालक की जांच कराने की तैयारी

Updated at : 03 Feb 2020 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
सिंदरी : चीनी नागरिक संग रहे चालक की जांच कराने की तैयारी

सिंदरी : सिंदरी आया चीनी नागरिक रविवार काे स्वदेश लाैट गया. शनिवार काे काेराेना वायरस काे लेकर उसकी जांच की गयी थी और उस पर नजर रखी जा रही थी. अब उसके साथ रहे चालक की जांच कराने की तैयारी है. साथ ही उसकी पत्नी को भी जांच कराने की सलाह दी गयी है, लेकिन […]

विज्ञापन
सिंदरी : सिंदरी आया चीनी नागरिक रविवार काे स्वदेश लाैट गया. शनिवार काे काेराेना वायरस काे लेकर उसकी जांच की गयी थी और उस पर नजर रखी जा रही थी. अब उसके साथ रहे चालक की जांच कराने की तैयारी है. साथ ही उसकी पत्नी को भी जांच कराने की सलाह दी गयी है, लेकिन चालक जांच को तैयार नहीं हो रहा है.
एसीसी की नयी यूनिट के लिए आया था : एसीसी की नयी यूनिट का काम चीन की एजेंसी कर रही है. इसी के लिए चीनी नागरिक यहां 16 दिन पहले यहां आया था. जैसे ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली, तो पूरा विभाग रेस हो गया. आनन-फानन में उसकी जांच करायी गयी. चासनाला सीएचसी के डॉ सुनील कुमार ने यहां सरसरी तौर पर उसकी जांच की.
चालक और उसकी पत्नी को जांच की सलाह : एसीसी प्रबंधन ने अब उसके साथ रहे चालक को जांच कराने की सलाह दी है. चालक सिंदरी में ही रहता है. कोलकाता से चीनी नागरिक को लेकर वही आया था. स्वास्थ्य विभाग संतुष्ट होना चाहता है कि कहीं उसे किसी तरह के वायरस का संक्रमण तो नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola