कतरास : साइबर क्राइम की आशंका को लेकर युवक हिरासत में

कतरास : तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी मतारी निवासी मो.आसिफ अंसारी का बैंक खाता फ्रीज करने के बाद बैंक ऑफ इंडिया कतरास बाजार शाखा के प्रबंधक ने उसे कतरास पुलिस के हवाले कर दिया. पता चला है कि उसके खाते से संदेहास्पद तरीके से देश के कई प्रांत से पैसे जमा हो रहे थे. पैसा […]
कतरास : तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी मतारी निवासी मो.आसिफ अंसारी का बैंक खाता फ्रीज करने के बाद बैंक ऑफ इंडिया कतरास बाजार शाखा के प्रबंधक ने उसे कतरास पुलिस के हवाले कर दिया. पता चला है कि उसके खाते से संदेहास्पद तरीके से देश के कई प्रांत से पैसे जमा हो रहे थे. पैसा जमा होने के बाद ही उसकी निकासी कर ली जाती थी, जबकि आसिफ अपने आपको छात्र बताता है. कतरास पुलिस आसिफ से पूछताछ कर रही है. मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. बैंक ऑफ इंडिया कतरास बाजार शाखा में आसिफ का खाता है.पता चला है कि वह माइनिंग की पढ़ाई कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




