रजनीगंधा, पान पराग, बहार, दिलरुबा व शिखर के सैंपल फेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 2:43 AM
विज्ञापन
धनबाद : पान मसाला में प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है. यह शरीर के लिए खतरनाक है. पांच बड़ी कंपनियों के पान मसालों के नमूना में गड़बड़ी मिली है. सभी की जांच स्टेट फूड लाइब्रेरी नामकुम में करायी गयी. इन नमूनाें में मैगनीशियम कार्बाेनेट मिला है, जिससे कैंसर तक हाे सकता है. नमूनों की […]
विज्ञापन
धनबाद : पान मसाला में प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है. यह शरीर के लिए खतरनाक है. पांच बड़ी कंपनियों के पान मसालों के नमूना में गड़बड़ी मिली है. सभी की जांच स्टेट फूड लाइब्रेरी नामकुम में करायी गयी. इन नमूनाें में मैगनीशियम कार्बाेनेट मिला है, जिससे कैंसर तक हाे सकता है.
नमूनों की हुई जांच : एसडीएम राज महेश्वरम तथा जिला खाद्य पदाधिकारी अदिति सिंह ने 23 सितंबर को यहां की विभिन्न दुकानों से पान मसाला का सैंपल जब्त किया था. उनमें रजनीगंधा, दिलरुबा, शिखर, पान पराग, बहार कंपनी का पान मसाला शामिल था. नमूनों की जांच स्टेट फूड लैब नामकुम में हुई थी. जांच रिपोर्ट दो दिन पहले आयी है.
रिपोर्ट के अनुसार सभी पान मसाला में प्रतिबंधित मैग्नीशियम कार्बोनेट की मात्रा मिली है, जबकि इसका इस्तेमाल इन पदार्थों में नहीं किया जाना है. यह मानव शरीर के लिए हानिकारक है. इससे कई तरह की बीमारियां होती हैं.
मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला, कैंसरकारक है यह तत्व
सरसों व बेसन में भी मिली गड़बड़ी
खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन अगस्त को राजहंस इंडस्ट्रीज धैया में छापा मार कर सरसों का सैंपल लिया था. जांच में सरसों का बीज तो डैमेज मिला. लेकिन, सरसों तेल में कोई मिलावट नहीं मिली. इसी तरह चार सितंबर को गोविंद फूड प्रोडेक्ट्स धावाचिता में छापामारी कर बेसन का नमूना जब्त किया गया था. जांच में बेसन में भी गड़बड़ी मिली. इन कंपनी को भी नोटिस किया गया है.
सभी मिठाई दुकानदारों को नोटिस
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने मधुलिका, कावेरी, गोविंद स्वीट्स, दुर्गा, राधिका, बाबा स्वीट्स सहित सभी वैसे मिठाई दुकानदारों को शो-कॉज किया है, जिनके नमूना जांच में फेल हो गया है. सभी को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया है. इन सबके खिलाफ भी जिला समाहर्ता सह उपायुक्त के न्यायालय में मुकदमा चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










