गिरिडीह विधान सभा : 1990 के बाद जीत से वंचित रही कांग्रेस, एक वक्त था दबदबा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 9:52 AM
सूरज/अमरनाथ 1990 के चुनाव में कांग्रेस से ज्योतिंद्र प्रसाद ने हासिल की थी जीत गिरिडीह : गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र में वर्ष 1990 के विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस जीत से वंचित रही. एक वक्त था जब कांग्रेस का यहां दबदबा था. गिरिडीह लोकसभा चुनाव से लेकर गिरिडीह विस चुनाव तक में कांग्रेस प्रत्याशी […]
सूरज/अमरनाथ
गठबंधन की भेंट चढ़ी उम्मीदवारी : पहले विस चुनाव के बाद 1962 में कांग्रेस के टिकट से रघुनंदन राम व 1967 में कांग्रेस से आर राम ने जीत दर्ज की. इसके बाद वर्ष 1981 के उप चुनाव में उर्मिला देवी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ी और जीती. वर्ष 1990 के चुनाव में कांग्रेस से ज्योतिंद्र प्रसाद चुनाव ने भी जीत हासिल की. इसके बाद ज्योतिंद्र प्रसाद पुन: 1995 में चुनाव लड़े, पर भाजपा के चंद्रमोहन प्रसाद से हार गये. बाद के चुनावों में गठबंधन के तहत सहयोगी दलों के खाते में यह सीट जाती रही. कभी झामुमो तो कभी झाविमो के साथ कांग्रेस का गठबंधन हुआ. फलत: गिरिडीह विस क्षेत्र से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया. ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता सहयोगी दलों के लिए कार्य करते रहे. इस दौरान गिरिडीह सीट से झामुमो व झाविमो और बाद में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई. हालांकि वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने रूमा सिंह को उम्मीदवार तो बनाया, लेकिन वह जमानत भी नहीं बचा पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










