ePaper

फूलचंद ने भाजपा, आबो ने राजद का साथ छोड़ा

Updated at : 16 Nov 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
फूलचंद ने भाजपा, आबो ने राजद का साथ छोड़ा

धनबाद : विधानसभा चुनाव निकट आते ही कोयलांचल में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर तेज हो गया है. शुक्रवार को विधायक फूलचंद मंडल ने जहां भाजपा का साथ छोड़ दिया, वहीं पूर्व मंत्री व राजद की संस्थापक रहीं आबो देवी ने पार्टी से त्यागपत्र दे कर आजसू का दामन थाम लिया. भाजपा नेतृत्व द्वारा टिकट काटे […]

विज्ञापन

धनबाद : विधानसभा चुनाव निकट आते ही कोयलांचल में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर तेज हो गया है. शुक्रवार को विधायक फूलचंद मंडल ने जहां भाजपा का साथ छोड़ दिया, वहीं पूर्व मंत्री व राजद की संस्थापक रहीं आबो देवी ने पार्टी से त्यागपत्र दे कर आजसू का दामन थाम लिया. भाजपा नेतृत्व द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज विधायक श्री मंडल ने औपचारिक रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को त्यागपत्र भेज दिया है.

उम्मीद है कि वह झामुमो से चुनाव लड़ेंगे. उनके साथ पार्टी के कई नेता भी भाजपा छोड़ने को तैयार हैं. उनके पुत्र धरनीधर मंडल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं, जबकि विधायक प्रतिनिधि मोहन कुंभकार भाजपा के जिला मंत्री हैं. कई मंडल अध्यक्ष भी भाजपा छोड़ने को तैयार हैं. भाजपा इसको लेकर डेमेज कंट्रोल में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola