डीसी ऑफिस में परिवार के साथ आत्मदाह की कोशिश, ढुलू पर प्रताड़ना का आरोप
Updated at : 26 Sep 2019 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

चार वर्षों से दर-दर की ठोकर खा रहा है परिवार ड्राइवर की नाैकरी करता था अख्तर हवारी, पर नाैकरी से निकलवा दिया गया धनबाद : बाघमारा रथटांड़, जयरामडीह स्कूल के पास रहनेवाले अख्तर हवारी ने बुधवार काे पूरे परिवार के साथ उपायुक्त कार्यालय में आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सभी […]
विज्ञापन
चार वर्षों से दर-दर की ठोकर खा रहा है परिवार
ड्राइवर की नाैकरी करता था अख्तर हवारी, पर नाैकरी से निकलवा दिया गया
धनबाद : बाघमारा रथटांड़, जयरामडीह स्कूल के पास रहनेवाले अख्तर हवारी ने बुधवार काे पूरे परिवार के साथ उपायुक्त कार्यालय में आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सभी काे बचाया. अख्तर ने बाघमारा विधायक ढुलू महताे पर प्रताड़ित करने का आराेप लगाया है. अख्तर हवारी ने 13 सिंतबर को उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी किशोर कौशल और एसडीएम राज महेश्वरम को आवेदन देकर इसकी पूर्व सूचना दी थी. इसके मद्देनजर वहां सुरक्षाकर्मी पहले से तैनात थे.
मची भगदड़ : बुधवार पूर्वाह्न 11.30 बजे अख्तर हवारी अपनी पत्नी शाहिदा खातून, बेटी मुस्कान परवीन, आशमिन परवीन और रोजी परवीन के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. अख्तर और उसकी पत्नी के हाथ में केरोसिन के डिब्बे थे. कार्यालय पहुंचते ही दोनों ने अपने ऊपर केरोसिन डालना शुरू कर दिया.
इसे देख वहां से लोग इधर-उधर भागने लगे. पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दाेनाें काे पकड़ लिया. फिर पूरे परिवार को उपायुक्त कार्यालय के अंदर ले जाया गया. थोड़ी देर वहां रखने के बाद उन्हें धनबाद थाना के हवाले कर दिया गया. शाम को सभी काे थाने से ही छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




