जिन चार युवकों काे जेल भेजा, उनके खिलाफ अब तक नहीं मिले कोई सबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 3:25 AM

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद आरपीएफ ने जिन चार युवकों को बच्चा चोरी कर किडनी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था, उनके खिलाफ जीआरपी काे अब तक काेई सबूत नहीं मिले हैं. चाराें युवक इस समय धनबाद जेल में हैं. आरपीएफ ने तेलंगाना के करीमनगर निवासी रमैया गिरि के पुत्र अंजू गिरी, गया जिले के बिलहारी […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद आरपीएफ ने जिन चार युवकों को बच्चा चोरी कर किडनी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था, उनके खिलाफ जीआरपी काे अब तक काेई सबूत नहीं मिले हैं. चाराें युवक इस समय धनबाद जेल में हैं. आरपीएफ ने तेलंगाना के करीमनगर निवासी रमैया गिरि के पुत्र अंजू गिरी, गया जिले के बिलहारी थाना क्षेत्र निवासी अनिल वैद्य, हनीफ व बेहरा को पकड़ा था.

धनबाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के लिखित बयान पर धनबाद जीआरपी में मामला दर्ज किया गया. जीआरपी का अनुसंधान जारी है. एक-एक बिंदु की जांच हुई है, पर तीन सप्ताह गुजर जाने के बाद भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा. इस घटना के बाद धनबाद सहित पूरे राज्य में बच्चा चोर की अफवाह में कई घटनाएं हो चुकी हैं. लाेग मारे भी गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola