धनबाद में भी किया था अपहरण दिव्यांग बच्चे ने दो को पहचाना

धनबाद : बच्चा चोरी कर किडनी बेचने वाले गिरोह ने धनबाद में भी एक दिव्यांग बच्चे का अपहरण किया था. पर बच्चा किसी तरह भाग निकला. मंगलवार को बच्चे ने गिरफ्तार चार में से दो लोगों की शिनाख्त की. गिरोह के चारों सदस्यों को आरपीएफ और जीआरपी ने सोमवार को अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस […]
धनबाद : बच्चा चोरी कर किडनी बेचने वाले गिरोह ने धनबाद में भी एक दिव्यांग बच्चे का अपहरण किया था. पर बच्चा किसी तरह भाग निकला. मंगलवार को बच्चे ने गिरफ्तार चार में से दो लोगों की शिनाख्त की. गिरोह के चारों सदस्यों को आरपीएफ और जीआरपी ने सोमवार को अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था. जीआरपी ने चारों आरोपी अंजू गिरी, अनिल वैद्य, हनीफ व बेहरा को जेल भेज दिया है. इस संबंध में धनबाद जीआरपी में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




