ePaper

कैंसर पीड़ित महिला के इलाज का जिम्मा सलमान की संस्था ने लिया

Updated at : 29 Aug 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित महिला के इलाज का जिम्मा सलमान की संस्था ने लिया

छह साल के बेटे ने भेंट कर मांगी थी फिल्म अभिनेता से मदद धनबाद :पीएमसीएच में इलाजरत कैंसर पीड़ित महिला माया प्रेम शॉ को हायर सेंटर में इलाज के लिए फिल्म अभिनेता सलमान की संस्था ‘बिंग ह्यूमैन’ ने मदद की है. इलाज के लिए ‘बिंग ह्यूमैन’ का लेटर पैड मिल गया है. इसी के आधार […]

विज्ञापन

छह साल के बेटे ने भेंट कर मांगी थी फिल्म अभिनेता से मदद

धनबाद :पीएमसीएच में इलाजरत कैंसर पीड़ित महिला माया प्रेम शॉ को हायर सेंटर में इलाज के लिए फिल्म अभिनेता सलमान की संस्था ‘बिंग ह्यूमैन’ ने मदद की है. इलाज के लिए ‘बिंग ह्यूमैन’ का लेटर पैड मिल गया है. इसी के आधार पर मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज होना है. यह पहल महिला के छह साल के बेटे ने की थी. परिजनों ने बताया कि उसका बेटा सलमान खान से मिलने चला गया था. उसने अपनी मां को कैंसर होने की बात कही. सलमान खान की पहल पर उसकी संस्था ने लेटर जारी कर बच्चे को दिया था.
मुंबई के रहने वाली है माया : मरीज माया प्रेम शॉ, उसके पति प्रेम मुंबई के कांदीवली के रहने वाले हैं. धनबाद में रिश्तेदार के घर आये थे. यहीं तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. लेकिन चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर कर दिया था.
‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ ने की मुंबई भेजने की व्यवस्था : धनबाद की संस्था ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ ने महिला को मुंबई भेजने की व्यवस्था की. पीएमसीएच से रेफर होने के बाद भी पैसे के अभाव में वह बाहर नहीं जा पा रही थी. छह साल का बेटा अपनी मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में मरीजों की गुहार लगा रहा था. बच्चे को देख कर बरवाअड्डा निवासी वकील महतो ने जानकारी ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल को दी. सोमवार की रात में संस्था की टीम पीएमसीएच पहुंची और उसे इलाज के लिए ट्रेन से मुंबई भिजवाया. संस्था ने मरीज, उसके पति प्रेम कुमार बेटा का टिकट कटवा, स्टेशन पर उतरने के बाद अस्पताल जाने तक का खर्च दिया. ताकि रास्ते में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो.
संस्था के ये थे मौजूद : ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स अध्यक्ष गौतम मंडल, संस्थापक आकर्षक गुप्ता, दीपायान समानता, आकाश मंडल, इंद्रजीत सिंह, रवि कुमार, रंजीत मंडल, राजू सोनकर, मोहम्मद जलालुद्दीन, अमित डॉन, संजीव कुमार, गुड्ड मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola