सड़क दुर्घटना में घायल कांवरिया की मौत

Updated at : 02 Aug 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल कांवरिया की मौत

धनबाद : देवघर-दुमका मार्ग स्थित डुमरथर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल कांवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गयी. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है. बुधवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से छह कांवरिया घायल हो गये थे. सभी को इलाज के लिए देवघर के सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

धनबाद : देवघर-दुमका मार्ग स्थित डुमरथर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल कांवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गयी. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है.

बुधवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से छह कांवरिया घायल हो गये थे. सभी को इलाज के लिए देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना में पूर्णिया बिहार के रहने वाले नरेश पंडित की स्थिति गंभीर थी. बुधवार की देर रात उसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया था.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके साथियों ने बताया कि देवघर में पूजा करने के बाद वे लोग बासुकिनाथ जा रहे थे, तभी ऑटो असंतुलित होकर पलट गया था. नरेश को गंभीर चोटें आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola