सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत, तीन घायल

Updated at : 11 Jul 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत, तीन घायल

भूली में पोल से टकरायी कार सीएमपीएफकर्मी का एकलौता बेटा भी मृतकों में भूली : भूली बी ब्लाॅक मध्य विद्यालय के समीप बुधवार को तड़के साढ़े तीन बजे सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट कार पर सवार इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार आतिफ और राज […]

विज्ञापन

भूली में पोल से टकरायी कार

सीएमपीएफकर्मी का एकलौता बेटा भी मृतकों में
भूली : भूली बी ब्लाॅक मध्य विद्यालय के समीप बुधवार को तड़के साढ़े तीन बजे सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट कार पर सवार इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार आतिफ और राज दोनों स्विफ्ट कार (जेएच 10 एइ 3192) से पहले धनबाद गये तथा वहां से अभिषेक को लेकर तीनों ने धनबाद स्टेशन रोड में पार्टी की.बाद में तीनों भूली की ओर चल दिये.
रास्ते में उन्होंने सोनू हांसदा फिर नवाब उर्फ सोनू को बुला लिया.इसी दौरान बी ब्लाॅक स्थित मध्य विद्यालय के समीप इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार बिजली के खंभे से टकरा कर स्कूल की चहारदीवारी में जा कर रुक गयी. इसी दौरान भूली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजर रही थी.
भूली ओपी प्रभारी चंदन कुमार ने तत्काल सभी युवकों को निकट के अस्पताल पहुंचाया. जहां दो को मृत तथा तीन को गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में रेफर कर दिया गया. अभिषेक दुर्गापुर में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था. जबकि सोनू रांची में पढ़ाई कर रहा था. अभिषेक इकलौता पुत्र था. उसके पिता अवध किशोर चौधरी सीएमपीएफ में कार्यरत हैं. सोनू हांसदा के पिता गुट्टू मांझी घर के समीप ही नास्ते का होटल चलाते हैं. सोनू अपने चार भाइयों मे दूसरे नंबर था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola