कतरास : पीएम पर जनता का विश्वास बढ़ा है : सुदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2019 8:25 AM
कतरास : कतरास के रानीबाजार विवाह मंडप में गुरुवार को शोषित सामाजिक कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया. इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पीएम मोदी को देश में पुन: बैठाने के लिए गिरिडीह से आजसू को जिताने की अपील की. कहा कि देश में पीएम मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा है. […]
कतरास : कतरास के रानीबाजार विवाह मंडप में गुरुवार को शोषित सामाजिक कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया. इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पीएम मोदी को देश में पुन: बैठाने के लिए गिरिडीह से आजसू को जिताने की अपील की. कहा कि देश में पीएम मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा है.
विश्व में भारत का मान बढ़ाने के लिए पीएम मोदी को पुन: नेतृत्व देना होगा. उन्होंने झामुमो पर पलटवार करते हुए कहा कि यह परिवार चला सकता है, राज्य चलाना उसके बस की बात नहीं है. पीवी नरसिंह राव की सरकार के समय इस राज्य की जो बदनामी हुई है, वह किसी से छिपी हुई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










