296.94 करोड़ की जलापूर्ति योजना को कैबिनेट की मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 5:03 AM
धनबाद : 296.94 करोड़ की जलापूर्ति योजना को बुधवार को झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी. वार्ड नंबर 33 से 52 तक घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जायेगा. जल्द ही इसका टेंडर निकाला जायेगा. इसके पूर्व 166 करोड़ की जलापूर्ति योजना से वार्ड नंबर 1 से 13 में वाटर सप्लाइ का काम चल रहा है. […]
धनबाद : 296.94 करोड़ की जलापूर्ति योजना को बुधवार को झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी. वार्ड नंबर 33 से 52 तक घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जायेगा. जल्द ही इसका टेंडर निकाला जायेगा. इसके पूर्व 166 करोड़ की जलापूर्ति योजना से वार्ड नंबर 1 से 13 में वाटर सप्लाइ का काम चल रहा है.
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से 55 के चार लाख घरों में पानी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. आनेवाले 40 सालों में शहर का विस्तार देख कर योजना तैयार की गयी है. हर वार्ड की मैपिंग कर इंटरलिंक पद्धति से योजना बनायी गयी है. आनेवाले दो से तीन साल में धनबाद में पानी की समस्या खत्म हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










