धनबाद : प्रेमी जोड़े के परिजनों को धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से गायब प्रेमी जोड़े के परिजनों को गैंग्स ऑफ वासेपुर की ओर से धमकी मिल रही है. मामले की शिकायत युवक अजीत कुमार के पिता अमित प्रसाद ने बैंक मोड़ थाना में की है. अमित प्रसाद के अनुसार उनका बेटा अजीत और भूली डी ब्लॉक की एक लड़की 28 […]
विज्ञापन
धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से गायब प्रेमी जोड़े के परिजनों को गैंग्स ऑफ वासेपुर की ओर से धमकी मिल रही है. मामले की शिकायत युवक अजीत कुमार के पिता अमित प्रसाद ने बैंक मोड़ थाना में की है. अमित प्रसाद के अनुसार उनका बेटा अजीत और भूली डी ब्लॉक की एक लड़की 28 जनवरी को घर से फरार हो गये थे. दोनों ने एक फरवरी को शादी कर उन्हें फोन पर सूचना दी थी. उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया.
मगर इससे गैंग्स के लोग खफा हैं और उन्हें बार-बार धमकी दे रहे हैं. वहीं बैंक मोड़ पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़े को पुलिस ने एमपी सिंगरौली से बरामद किया है. उन्हें धनबाद लाया जा रहा है. धमकी की शिकायत की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




