नौवीं के छात्र ने लगायी फांसी

धनसार : धनसार थाना क्षेत्र की मनईटांड़ कुम्हारपट्टी में नौवीं के छात्र रोहित कुमार साव (15) ने घर के बगल में खाली पड़े मकान में शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर धनसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. मृतक के बड़े भाई दीपक कुमार ने पुलिस को […]
धनसार : धनसार थाना क्षेत्र की मनईटांड़ कुम्हारपट्टी में नौवीं के छात्र रोहित कुमार साव (15) ने घर के बगल में खाली पड़े मकान में शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर धनसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. मृतक के बड़े भाई दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि परीक्षा को लेकर वह हमेशा तनाव में रहता था. रोहित माड़ी गोदाम मनईटांड़ स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था. दीपक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को घर से निकला. इसके बाद घंटों घर नहीं पहुंचा.
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दी तो जाकर वहां देखा कि खाली पड़े अजय मंडल के मकान में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने खिड़की से देखा कि रोहित ने फांसी लगा ली है. उसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी. रोहित अपने पिता सुनील साव, भाई दीपक व अमित के साथ रहता था. पिता धनबाद एक मेस में काम करते हैं. रोहित की मौत पर पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




