452 करोड़ रुपये के बजट पर बोर्ड की मुहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 3:53 AM
धनबाद : नगर निगम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में हुई. निगम के 452 करोड़ रुपये के बजट पर बोर्ड ने मुहर लगायी. इसके अलावा डीएमएफटी फंड के 705 करोड़ की जलापूर्ति योजना भी पारित की गयी. हालांकि निगम के आम बजट पर कुछ पार्षदों ने आपत्ति जतायी. लेकिन मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने […]
धनबाद : नगर निगम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में हुई. निगम के 452 करोड़ रुपये के बजट पर बोर्ड ने मुहर लगायी. इसके अलावा डीएमएफटी फंड के 705 करोड़ की जलापूर्ति योजना भी पारित की गयी. हालांकि निगम के आम बजट पर कुछ पार्षदों ने आपत्ति जतायी. लेकिन मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने उनके सवालों का जवाब देते हुए बजट को पास कर दिया. बैठक की अध्यक्षता मेयर ने की.
अपर नगर आयुक्त महेश संथालिया, पार्षद देवाशीष पासवान, प्रियंका कुमारी, प्रियरंजन, विनायक गुप्ता, महावीर पासी, मौसमी कुमारी, अशोक पाल, निर्मल कुमार मुखर्जी,नंद लाल पासवान व साहेब राम हेंब्रम, निरंजन कुमार, मो निसार, नंद दुलाल सेन गुप्ता, राममूर्ति सिंह, अंदिला देवी, निरंजन कुमार, जय कुमार, आयशा खातून आदिउपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










