ePaper

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र मयंक पुरोहित को यूपीएससी में 33वां रैंक

Updated at : 07 Mar 2026 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र मयंक पुरोहित को यूपीएससी में 33वां रैंक

Dhanbad News: वर्ष 2016-20 बैच में माइनिंग मशीनरी शाखा से बीटेक किया

विज्ञापन

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद के पूर्व छात्र मयंक पुरोहित ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 33वां रैंक हासिल कर संस्थान व अपने गृह क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता पर आइआइटी आइएसएम में हर्ष का माहौल है. मयंक पुरोहित ने वर्ष 2016-20 बैच में आइआइटी आइएसएम के माइनिंग मशीनरी शाखा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी. वह राजस्थान के फलोदी के निवासी हैं और किसान परिवार से आते हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कैप जेमिनी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुछ समय तक काम किया. बाद में नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. मयंक ने पहले भी वर्ष 2024 में भारतीय वन सेवा (आइएफएस) में सफलता हासिल की थी. उस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया सातवां रैंक मिला था. उन्होंने अपने लक्ष्य को और आगे बढ़ाते हुए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 33वां रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की. उनकी सफलता पर आइआइटी आइएसएम के शिक्षकों, छात्रों व पूर्व छात्रों ने खुशी व्यक्त की है. मयंक के साथ ही आइआइटी आइएसएम के एक और पूर्व छात्र शुभम कुमार सिंह (बैच 2016-20) ने भी यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है. शुभम का ऑल इंडिया रैंक 378 है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola