Dhanbad News: सदर अस्पताल में एमएनसीयू बनकर तैयारी, उद्घाटन कल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदर अस्पताल में डीएमएफटी की राशि से किया गया है एमएनसीयू का निर्माण. अब अस्पताल में ही होगा गंभीर नवजातों का इलाज

विज्ञापन

सदर अस्पताल में मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) बनकर तैयार हो चुका है. इसका उद्घाटन आठ मार्च को किया जायेगा. इस यूनिट के चालू होने पर अब सदर अस्पताल में ही नवजातों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. यहां एमएनसीयू का निर्माण डीएमएफटी की राशि किया गया है. अबतक सदर अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में ऐसे शिशुओं को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा जाता है. इससे इलाज में देरी के अलावा कई बार समय पर उच्चस्तरीय देखभाल नहीं मिलने से नवजात की जान पर भी बन आती थी.

एसएनएमएमसीएच शिफ्ट किया गया था एसएनसीयू

ज्ञात हो कि कई वर्ष पूर्व सदर अस्पताल में जगह की कमी व मरीजों की संख्या कम रहने के कारण स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को एसएनएमएमसीएच शिफ्ट कर दिया गया था. बाद में सदर अस्पताल में प्रसव के बढ़ते आंकड़ों के साथ नवजातों के इलाज में परेशानी होने पर एसएनसीयू की मांग लंबे समय से की जा रही थी.

एमएनसीयू में लगे हैं अत्याधुनिक उपकरण

सदर अस्पताल में निर्मित एसएनसीयू के लिए ओपन केयर सिस्टम रेडिएंट वार्मर, सेल्फ इंफ्लेटिंग बैग, वीडियो लैरिंजोस्कोप, फोटोथेरेपी एलइडी, टी-पीस रिससिटेटर, सक्शन मशीन, सिरिंज पंप, बबल सीपीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मल्टीपैरा मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, मोबाइल एक्स-रे समेत कुल 41 प्रकार के अत्याधुनिक उपकरण व अन्य सामग्री खरीदी गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola