जांघ में लगा प्लेट कमर से होकर बाहर निकला, दर्द से तड़प रहा ''जीवन''

गोल्डेन कार्ड का है लाभुक, एक माह से पीएमसीएच में है भर्ती अस्पताल में जीवन बचाने को जद्दोजहद कर रहा जीवन धनबाद : पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों ने बलियापुर के जीवन मोहली (52) की जांघ की हड्डी का ऑपरेशन किया, लेकिन घर जाने के बाद जीवन की जांघ में लगा प्लेट कमर […]
गोल्डेन कार्ड का है लाभुक, एक माह से पीएमसीएच में है भर्ती
चिकित्सकों का कहना है कि ओटी में सी-आर्म मशीन खराब है. उसके ठीक होने के बाद ही ऑपरेशन हो सकता है. लेकिन मशीन कब ठीक होगी, यह कोई बता नहीं रहा है. जीवन अपनी पत्नी कलावती मोहलीन, पुत्र राजेश व राकेश के साथ बांस की टोकरी बनाता है. जांघ टूटने के बाद रोटी पर आफत आ गयी है.
गोल्डेन कार्ड तो बन गया, लेकिन सुविधा नहीं : आयुष्मान भारत के तहत जीवन मोहली का गोल्डेन कार्ड तो बन गया, लेकिन योजना के तहत पीएमसीएच में कोई सुविधा नहीं मिल रही है. ऑपरेशन तो दूर जीवन मोहली को दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है. चिकित्सकों को भी गोल्डन कार्ड दिखाया गया. लेकिन सुविधाओं के बारे में अभी तक कोई पहल नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




