ePaper

धनबाद : शहर के सौंदर्यीकरण में जुटा निगम, शहर को साफ-सुधरा व सुंदर रखना सबकी जवाबदेही : नगर आयुक्त

Updated at : 14 Jan 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : शहर के सौंदर्यीकरण में जुटा निगम, शहर को साफ-सुधरा व सुंदर रखना सबकी जवाबदेही : नगर आयुक्त

धनबाद : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर के सौंदर्यीकरण करने में नगर निगम जुट गया है. प्रथम चरण में चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण व दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है. रविवार को श्रमिक चौक के पास एक एक सौ गमला में पौधा लगाया गया. मौके पर नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, अपर नगर आयुक्त महेश […]

विज्ञापन
धनबाद : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर के सौंदर्यीकरण करने में नगर निगम जुट गया है. प्रथम चरण में चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण व दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है. रविवार को श्रमिक चौक के पास एक एक सौ गमला में पौधा लगाया गया.
मौके पर नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, अपर नगर आयुक्त महेश संथालिया, सिटी मैनेजर विजय कुमार आदि उपस्थित थे. नगर आयुक्त श्री कश्यप ने कहा कि शहर को साफ-सुधरा व सुंदर रखना सबकी जवाबदेही है. सबके सहयोग से ही शहर खूबसूरत बन सकता है.
स्वच्छता सर्वेक्षण तो एक माह की बात है. शहर को स्वच्छ रखने के लिए सालों भर सबको मिलकर काम करने की आवश्यकता है. अगर गंदगी दिखे तो तुरंत शिकायत करें. संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर पर सीधे कार्रवाई की जायेगी.
बेहतर रैंक के लिए निगम तैयार
नगर आयुक्त ने कहा कि बेहतर रैंक के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. माह के अंतिम सप्ताह तक स्वच्छता की टीम आयेगी. शहर को साफ-सुधरा रखने के लिए विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है.
वार्ड में 27-27 लेबर सफाई कर रहे हैं. कॉमर्शियल एरिया में एनजीओ से सफाई करायी जा रही है. सुबह-शाम दोनों समय कॉमर्शियल एरिया में सफाई हो रही है. इसके अलावा कॉमर्शियल एरिया में लिटिल बीन रखे गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola