ePaper

गोविंदपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Updated at : 29 Oct 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
गोविंदपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

गोविंदपुर/बरवापूर्व : जीटी रोड पर गोविंदपुर के खड़काबाद में ठिकाना होटल के सामने रविवार की सुबह साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. तीनों निरसा थाना अंतर्गत झिरका में शनिवार की रात आयोजित संताली जात्रा देख कर घर लौट रहे थे. मृतकों में दो मामा-भगीना थे. ये लोग गोविंदपुर प्रखंड […]

विज्ञापन
गोविंदपुर/बरवापूर्व : जीटी रोड पर गोविंदपुर के खड़काबाद में ठिकाना होटल के सामने रविवार की सुबह साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. तीनों निरसा थाना अंतर्गत झिरका में शनिवार की रात आयोजित संताली जात्रा देख कर घर लौट रहे थे. मृतकों में दो मामा-भगीना थे. ये लोग गोविंदपुर प्रखंड की रतनपुर पंचायत की जीरामुड़ी से शनिवार की रात आठ बजे घर से निकले थे.
रात भर जात्रा देखने के बाद तीनों सुबह एक ही बाइक से घर के लिए रवाना हुए. मृतकों में हरी मरांडी का पुत्र हीरो मरांडी (28), हीरो का भगीना हीरालाल सोरेन (27) तथा रसिक टोला के स्व. विशु बास्की का पुत्र सुकू बास्की (25) शामिल हैं. हीरालाल निरसा थाना क्षेत्र की मदनडीह पंचायत के पलहारपुर का रहनेवाला था. वह अपने मामा के घर आया था.
गोविंदपुर पुलिस ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से गोविंदपुर की ओर आ रहे थे. खड़काबाद के समीप एक दस चक्का ट्रक तथा एक मालवाहक वैन एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे. इस बीच युवक दोनों वाहनों के बीच से होकर आगे बढ़ना चाह रहे थे.
तभी ट्रक का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया और तीनों असंतुलित होकर बीच सड़क पर गिर पड़े. इसी बीच पीछे से आ रही मालवाहक गाड़ी ने बीच सड़क पर पड़े तीनों युवकों को रौंद दिया.
तीनों की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद चालक दोनों वाहन लेकर भाग निकले. तीनों के क्षत-विक्षत शव सड़क पर ही पड़े रहे. ठिकाना होटल के संचालक योगेंद्र सिंह एवं सुरेश कुमार बंटी की नजर उन पर पड़ी, तो सड़क पर पत्थर रख शवों को और कुचलने से बचाया. साथ ही गोविंदपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार को मोबाइल पर सूचना दी. थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को पीएमसीएच भिजवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola