मारा गया सुशांतो हत्या कांड व फहीम हमला कांड का शूटर तबरेज उर्फ तब्बू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2018 7:11 AM
धनबाद-पटना : धनबाद के बहुचर्चित फारवर्ड ब्लॉक नेता सुशांतो सेनगुप्ता हत्या कांड और वासेपुर के गैंग्स्टर फहीम खान हमला कांड में शूटर तबरेज आलम उर्फ तब्बू की शुक्रवार को पटना कोतवाली थाना के समीप हत्या कर दी गयी. बिहार व झारखंड के हिस्ट्रीशीटर और सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शूटर रहे तबरेज को अपराधियों […]
धनबाद-पटना : धनबाद के बहुचर्चित फारवर्ड ब्लॉक नेता सुशांतो सेनगुप्ता हत्या कांड और वासेपुर के गैंग्स्टर फहीम खान हमला कांड में शूटर तबरेज आलम उर्फ तब्बू की शुक्रवार को पटना कोतवाली थाना के समीप हत्या कर दी गयी. बिहार व झारखंड के हिस्ट्रीशीटर और सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शूटर रहे तबरेज को अपराधियों ने 3:40 बजे रिवाल्वर से चार गोलियां मारीं.
मौके पर ही तब्बू की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मनु महाराज समेत पुलिस के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस संबंध में उसकी पत्नी शमा परवीन के बयान पर पटना कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें शमी मल्लिक (अरवल), डब्ल्यू मुखिया (सब्जीबाग), फारुख आजम (जहानाबाद) और अंजार आलम (जहानाबाद ) को नामजद किया गया है. पुलिस इन सभी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










