उत्तर प्रदेश के रिसर्च स्कॉलर ने IIT-ISM में फांसी लगाकर की आत्महत्या

धनबाद : आइआइटी-आइएसएम धनबाद में एक रिसर्च स्कॉलर ने खुदकुशी कर ली है. स्कॉलर का नाम रंजन राठी बताया जा रहा है. राठी ने जैसपर हॉस्टल में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला राठी मेकेनिकल विभाग में पीएचडी कर रहा था. उसने इसी […]
धनबाद : आइआइटी-आइएसएम धनबाद में एक रिसर्च स्कॉलर ने खुदकुशी कर ली है. स्कॉलर का नाम रंजन राठी बताया जा रहा है. राठी ने जैसपर हॉस्टल में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला राठी मेकेनिकल विभाग में पीएचडी कर रहा था. उसने इसी वर्ष पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लिया था.
राठी ने आइएसएम में वर्ष 2015 से पढ़ रहा था. उसने यहीं से एमटेक की पढ़ाई की थी. इसके बाद यहीं पीएचडी कर रहा था. गुरुवार की रात रूम में वह अकेले था.
बताया जाता है कि उसका रूममेट रांची गया था. गुरुवार देर रात उसने राठी को फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद उसने दूसरे रूम में रह रहे अन्य साथियों से रंजन राठी बात कराने के लिए कहा.
शुक्रवार कि सुबह 4:30 बजे अन्य छात्रों ने राठी के रूम का दरवाजा खटखटाया. जवाब नहीं मिला, तो सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गयी. गार्ड ने वेंटीलेटर से झांककर देखा, तो वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था.
इसके बाद प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस के आने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.
राठी ने मुरादाबाद एमआइटी से बीटेक की पढ़ाई की थी. उसके पिता उदय भान सिंह राठी को आइएसएम प्रबंधन ने घटना की जानकारी दे दी है. रंजन के पिता शाम तक धनबाद पहुंचेंगे. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




