धनसार गोलीकांड डिप्टी मेयर एकलव्य नहीं हुए हाजिर

धनबाद : सद्भाव आउटसोर्सिंग के धनसार पैच में जनता मजदूर संघ (बच्चा) के नीरज सिंह व भाजपा के असंगठित मजदूर समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प, फायरिंग, बमबाजी मामले की सुनवाई गुरुवार को जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दूबे की अदालत में हुई. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह नंबर-2 […]
धनबाद : सद्भाव आउटसोर्सिंग के धनसार पैच में जनता मजदूर संघ (बच्चा) के नीरज सिंह व भाजपा के असंगठित मजदूर समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प, फायरिंग, बमबाजी मामले की सुनवाई गुरुवार को जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दूबे की अदालत में हुई. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह नंबर-2 ने साक्षी श्याम सुंदर (हवलदार) व आरक्षी बुटन उरांव की गवाही के लिए हाजिरी दी. दोनों गवाहों ने घटना की पुष्टि नहीं की.
अदालत ने दोनों को पक्षद्रोही घोषित कर दिया. अदालत ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि मुकर्रर की है. अदालत में धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह उर्फ छोटे सिंह गैरहाजिर थे. उनकी ओर से उनके अधिवक्ता ने प्रतिनिधित्व आवेदन दायर किया. यह घटना 18 अक्तूबर, 16 को घटी थी. इस केस की शिकायतकर्ता पुलिस है और गवाह पुलिस अधिकारी व कर्मी हैं. ये सभी धनबाद में ही पदस्थापित हैं. ऐसे में गवाहों का होस्टाइल होना कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




