आबरू बचाने के लिए ऑटो से कूदने वाली किशोरी बदहवास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 5:46 AM
विज्ञापन
पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में हो रहा इलाज, अज्ञात ऑटो चालक पर केस धनबाद/झरिया : झरिया में आबरू बचाने के लिए ऑटो से कूदने वाले किशोरी की हालत पीएमसीएच में गंभीर बनी हुई है. शनिवार को युवती का सीटी स्कैन, एक्स रे सहित कई जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी. शनिवार को […]
विज्ञापन
पीएमसीएच के सर्जरी विभाग
में हो रहा इलाज, अज्ञात ऑटो चालक पर केस
धनबाद/झरिया : झरिया में आबरू बचाने के लिए ऑटो से कूदने वाले किशोरी की हालत पीएमसीएच में गंभीर बनी हुई है. शनिवार को युवती का सीटी स्कैन, एक्स रे सहित कई जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी. शनिवार को पीड़िता बदहवास रही. घटना को लेकर वह काफी भयभीत है. आंखें नहीं खोल रही है. ऑटो से कूदने के बाद सिर के पीछे वाले भाग में गंभीर चोटें आयी है, वहीं दायें पैर में मोच आ गयी है. शरीर की कई जगहों पर बाहरी चोटें हैं. अस्पताल में युवती की मां व भाई भी घटना से डरे हुए हैं. मां ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व पति का निधन हो गया था. घर चलाने के लिए मुझे व बेटी को बाहर काम करना पड़ता है. हर रात को ऑटो से बेटी घर आ जाती थी, लेकिन शुक्रवार की रात ऑटो वाला व उसमें बैठे युवक छेड़खानी करने लगे. जान बचाने के लिए वह ऑटो से कूद गयी.
इधर, पीड़िता की लिखित शिकायत पर शनिवार को झरिया पुलिस ने झरिया थाना कांड संख्या-194/18 के तहत अज्ञात ऑटो चालक पर मामला दर्ज किया है. किशोरी ने शिकायत में कहा है कि दो सहेली अपने घर जाने के लिए झरिया चार नंबर से ऑटो पर सवार हुई थी. लेकिन चालक ने इंदिरा चौक के समीप से पुराना रक्षा काली मंदिर के रास्ते में ऑटो को मोड़ दिया. खराब नीयत भांप दोनों चलती ऑटो से कूद गयी. इधर, डीएसपी के नेतृत्व में शनिवार की रात झरिया पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. डीएसपी ने कई लोगों से पूछताछ भी की. जांच अभियान झरिया बाटा मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़ व चार नंबर मोड़ पर चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










