18 माह बाद हुआ रंजय हत्याकांड का राजफाश
Updated at : 13 Aug 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : झरिया विधायक संजीव सिंह के खासमखास रंजय सिंह हत्याकांड का 18 माह बाद राजफाश हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला रघुकुल का पाला-पोसा झारखंड-बिहार का कुख्यात नंद कुमार सिंह उर्फ रूना सिंह उर्फ बबलू मामा ही निकला. मामा ने खुलासा किया कि डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के मौसेरे भाई हर्ष सिंह […]
विज्ञापन
धनबाद : झरिया विधायक संजीव सिंह के खासमखास रंजय सिंह हत्याकांड का 18 माह बाद राजफाश हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला रघुकुल का पाला-पोसा झारखंड-बिहार का कुख्यात नंद कुमार सिंह उर्फ रूना सिंह उर्फ बबलू मामा ही निकला. मामा ने खुलासा किया कि डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के मौसेरे भाई हर्ष सिंह ने हत्या करायी. मामा को भी पुलिस 18 महीने से खोज रही थी.
झरिया भगतडीह वाटर बोर्ड कॉलोनी निवासी रिटायर्ड माडा स्टाफ बच्चू सिंह के छोटे बेटे राजीव रंजन सिंह उर्फ रंजय सिंह की बिग बाजार के सामने चाणक्य मोड़ पर वर्ष 2017 की 29 जनवरी को गोलियों से भून दिया गया था. स्कूटी सवार रंजय के साथ बैठा राजा यादव बाल-बाल बच गया. रंजय चाणक्या नगर स्थित अपने फ्लैट से दूध का बरतन लेकर सिंह मैंशन जा रहा था. बाइक सवार दो क्रिमिनल रंजय को गोली मारकर भाग गये थे. आनन-फानन में रंजय को सेंट्रल हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मामले में राजा यादव के बयान पर सरायढेला थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 20-17 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. केस में गया सिंह व महंथ पांडेय गवााह बने थे.
पुलिस छानबीन व स्कैच के आधार पर शूटरों की पहचान हुई जिसमें मामा का नाम आया. रंजय के परिजन व सिंह मैंशन समर्थक हत्या के पीछे शुरू से ही रघुकुल का हाथ बता रहे थे. सीधा आरोप रघुकुल पर लगा रहे थे. हत्या का गवाह सह केस के वादी राजा यादव ने फोटो से पहचान किया था कि मौके पर मामा भी था. मामा की खोज में तत्कालीन सिटी एसपी अंशुमान के नेतृत्व में पुलिस ने दो-दो बार रघुकुल व धैया में छापामारी की थी. मामा की खोज में पुलिस बिहार के भोजपुर में उसके गांव में छापामारी की लेकिन वह फरार था. मामा ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था. मामा नेपाल भाग गया. भोजपुर पुलिस की मदद से धनबाद पुलिस ने कई बार मामा के गांव बेरथ व उसके सगे संबंधियों की खोज में छापामारी की, लेकिन वह नहीं मिला.
इस घटना के बाद विधायक संजीव सिंह के चचेरे भाई पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों को 21 मार्च की शाम स्टील गेट में गोलियों से भून दिया गया. तभी यह बात सामने आयी कि रंजय सिंह की हत्या के बदले में नीरज सिंह की हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




