आयकर अधिकारी के खाते से 98 हजार उड़ाये

Updated at : 17 Jul 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
आयकर अधिकारी के खाते से 98 हजार उड़ाये

धनबाद : आयकर अधिकारी सुदेंदु पोद्दार के बैंक खाते से 98 हजार 827 रुपये की निकासी कर ली गयी है. श्री पोद्दार धनबाद आयकर कॉलोनी में रहते हैं. अभी वह हजारीबाग में पदस्थापित हैं. आयकर अधिकारी की शिकायत पर सोमवार की शाम धनबाद थाना में एफआइआर दर्ज की गयी है. निकासी मई व जून माह […]

विज्ञापन
धनबाद : आयकर अधिकारी सुदेंदु पोद्दार के बैंक खाते से 98 हजार 827 रुपये की निकासी कर ली गयी है. श्री पोद्दार धनबाद आयकर कॉलोनी में रहते हैं. अभी वह हजारीबाग में पदस्थापित हैं. आयकर अधिकारी की शिकायत पर सोमवार की शाम धनबाद थाना में एफआइआर दर्ज की गयी है. निकासी मई व जून माह में ही की गयी है.
श्री पोद्दार ने अपना एटीएम ब्लॉक करवा दिया है. बताया जाता है कि साइबर अपराधी ने लगभग दो माह पूर्व उन्हें फोन कर खुद को एसबीआइ सिटी ब्रांच धनबाद का मैनेजर बताया था. कहा था कि 24 घंटा के अंदर आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक नहीं होने पर खाता ब्लॉक हो जायेगा. इसके बाद कहा कि आपकेे खाते से पहले अलग-अलग दिन निकासी हुई है. साइबर अपराधी ने उन्हें झांसा देकर एटीएम का नंबर पूछ लिया.
इसके बाद आधार नंबर भी लिया और कहा कि उनके मोबाइल पर ओटीपी आया है जिसे बता दें. आयकर अधिकारी ने ओटीपी नंबर भी बता दिया. इसके बाद 31 मई से पांच जून तक पेटीएम, एयरटेल मनी समेत अन्य माध्यम से 98 हजार 827 रुपये 66 पैसे की खरीदारी कर ली गयी है. पहली बार में 10 हजार, फिर पांच हजार, पांच हजार, चार हजार, 25 हजार, 25 हजार 827 व 25 हजार रुपये की निकासी की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola