विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने ग्रीनहाउस प्रभाव पर प्रस्तुत किये मॉडल

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के कुंडू बंगला स्थित न्यू संत जेवियर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित न्यू संत जेवियर विद्यालय परिसर में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने नित्य नवीन ऊंचाइयों की ओर भारत को अग्रसर करने के लिए विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी प्रस्तुत किया. जिसमें वायुमंडल शुद्धिकरण, सिंचाई की आधुनिक व्यवस्था, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा मानव हृदय, वनीकरण और वन उन्मूलन, ग्रीन हाउस प्रभाव, जल शुद्धिकरण, जलचक्र, प्रयागराज कुंभ मेला, हाइड्रोलिक शक्ति, चंद्रयान, वैक्यूम क्लीनर,सौर परिवार, ज्वालामुखी, जेसीबी मशीन आदि का सराहनीय प्रदर्शन किया. मौके पर विद्यालय अध्यक्ष दिनेश मोदी, विद्यालय सचिव अरूण मोदी, संयुक्त सचिव अंकित चौरसिया. आकांक्षा राज, विद्यालय की शिक्षिका सोनाली गोस्वामी, सुब्रता गोस्वामी, धीरज मंडल, विजय तिवारी, संदीप सिंह, उदित गुप्ता, प्राची, अलीशा समेत शिक्षक- शिक्षिकाए मौजूद थे. ———— विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola