कवि गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने किया कविता वाचन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कवि गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने किया कविता वाचन

समारोहपूर्वक मनायी गयी विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पथलचपटी स्थित स्थित प्ररेणा भारती परिसर में शुक्रवार को झारखंड बंगाली समिति मधुपुर शाखा के तत्वावधान में विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने रवींद्रनाथ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डाॅ आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि कवि रवींद्रनाथ टैगोर एक बहुआयामी प्रतिभा के थे. उनकी रचनाएं कविता, नाटक, उपन्यास, लघुकथाएं व संगीत है. डाॅ कल्याणी मीना ने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की बंगला साहित्य में उनकी असाधारण लेखनी पर अपनी वक्तव्य रखी. समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा ने कहा कि मां भारती के शिखर पुरुष में से एक कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर संवेदना, रचनात्मक लेखन के लिए जाने जाते थे. अपनी रचनाओं के लिए विश्व प्रसिद्धि हासिल की. पद्य कविताओं में रवींद्रनाथ टैगोर की पकड़ बहुत मजबूत थी. इस अवसर पर बाल कलाकार जिज्ञासा और अपर्णा बनर्जी, नंदिनी दास ने रवींद्र गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया व तनूष रंजन मुखर्जी ने कविता पाठ की. मौके पर मणीमाला मित्रा, साधना मुखर्जी, टूमपा बनर्जी, सुष्मिता चक्रवर्ती, लिपि दास, छोबी बोस, अनिता बनर्जी, संपा तालुकदार, शांति रंजन मुखर्जी, प्रदीप भादुड़ी, विपुल आचार्यी, शुभेंदु दा, अनूप कुमार सिन्हा, बापि कांत बक्शी आदि मौजूद थे. ———– समारोहपूर्वक मनायी गयी विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola