वर्कशॉप स्टाफ ने हाजिरी चेक किये जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
वर्कशॉप स्टाफ ने हाजिरी चेक किये जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

कोयला कर्मियों के साथ किया जा रहा है सौतेला व्यवहार

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप में कार्यरत कोयला कर्मियों ने हाजिरी चेक किये जाने के विरोध में कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. इस संबंध में मजदूर नेता श्याम सुंदर तिवारी, निर्मल मरांडी, दिनेश महतो, प्रसादी दास ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा वर्कशॉप में कार्यरत कोयला मजदूरों की हाजिरी चेक कर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोलियरी के अन्य विभागों में कार्यरत कोयलाकर्मियों की हाजिरी चेक नहीं किया जाता है. वहीं, वर्कशॉप के कर्मियों को टारगेट कर हाजिरी चेक कराया जा रहा है. वर्कशॉप स्टाफ के साथ प्रबंधन सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. प्रबंधन की मनमानी को नहीं चलने देंगे. अगर हाजिरी चेक करनी है तो कोलियरी के सभी विभागों में करायी जाये. अन्यथा हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे. मौके पर मजदूर नेता श्याम सुंदर तिवारी, निर्मल मरांडी, दिनेश महतो, प्रसादी दास के अलावा बीरबल दास, फली कोल, सुकेन कुमार मंडल, जगदीश मंडल, प्रमेय मरांडी, आनंद हेंब्रम, शोभा देवी, अंजू देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola