बांस-बल्ली हटाकर लगवाये बिजली के पोल : मंत्री

Published by : BALRAM Updated At : 21 May 2025 9:02 PM

विज्ञापन

आरडीएसएस योजना व मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत किया जा रहा काम

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पथलचपटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में बिजली विभाग के अधिकारी व अभियंताओं के साथ बैठक की, जिसमें मंत्री ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सुधार किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व शहरी व ग्रामीण इलाके के वैसे मोहल्ले, गांव व टोला में जर्जर तार, बिजली पोल, ट्रांसफाॅर्मर को बदले जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसएस योजना व मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कार्य किया जा रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जितने भी नये मोहल्लों, गांव व टोला बसे हैं, उन सभी बांस बल्ले को हटा कर वहां नया पोल, तार लगाना है. वहीं, आरडीएसएस के तहत नये तार के साथ जिस जगहों में बिजली की अधिक लोड है, वैसे जगहों में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जायेगा. मौके पर बिजली विभाग के एसी कृष्ण कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी, मधुपुर अनुमंडल प्रभारी हिमांद्री कुमार दे, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के जीएम अनीस शर्मा, आरडीएसएस जीएम, देवघर सर्किल इंचार्ज व मो शाहीद, अजय सिंह, मो शौकत आदि मौजूद थे. ————- बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री हफीजुल हसन ने की बैठक जर्जर तार, पोल व ट्रांसफॉर्मर बदलने का दिया निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola