झाड़-फूंक के नाम पर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 22 Jul 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
झाड़-फूंक के नाम पर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मधुपुर की एक महिला ने पाथरोल थाना क्षेत्र के चेतनारी ऊपर टोला निवासी हाफिज अनवर पर झाड़- फूंक के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. महिला ने केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के एक मोहल्ले की महिला ने पाथरोल थाना क्षेत्र के चेतनारी उपर टोला निवासी हाफिज अनवर पर झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पाथरोल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दी शिकायत में जिक्र किया कि उसके पेट व सिर में हमेशा दर्द की शिकायत रहती है. इसको लेकर वे हाफिज अनवर के पास गयी. उसने पेट मे शैतान रहने की बात कह कर झाड़-फूंक करने की बात कहकर शनिवार की रात को बुलाया. महिला अपनी मां को साथ लेकर मौलाना के पास गयी. वहीं झाड़-फूंक से पहले मौलाना ने महिला की मा को हिदायत देते हुए कहा शैतान भगाने के दौरान तुम्हारी बेटी चिल्लाये तो भी मत आना. नहीं तो प्रेत तुम लोगों को भी परेशान कर सकता है. महिला ने बताया कि उसे अंधेरे में एकांत जगह पर ले जाया गया. थोड़ी ही देर में मौलवी ने उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी. महिला ने बताया कि उसने मौलवी को धक्का दिया तत्काल वहां से उठकर किसी तरह भाग कर अपने परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ पाथरोल थाना पहुंचकर मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है और तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola