सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचें, सीधे अस्पताल पहुंचे: डाॅ रोहन मुकुल
Published by : BALRAM Updated At : 09 Jun 2026 8:32 PM
पीएचसी मारगोमुंडा में सर्पदंश की सूई उपलब्ध, ग्रामीणों को जागरूक किया गया
मारगोमुंडा. आरोग्य मंदिर मारगोमुंडा में सर्पदंश (सांप काटने) के उपचार के लिए आवश्यक सूई (एंटी-स्नेक वेनम) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इस संबंध में डाॅ रोहन मुकुल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सर्पदंश की सूई उपलब्ध है और किसी भी व्यक्ति को सांप काटने की स्थिति में बिना देर किए तुरंत पीएचसी पहुंचना चाहिए, ताकि समय पर उसका उपचार किया जा सके. उन्होंने बताया कि यदि संभव हो तो सर्पदंश की घटना के बाद सांप को, चाहे वह जीवित हो या मृत, अस्पताल लाने का प्रयास करें. इससे सांप की पहचान करने में सुविधा होती है और उसी के अनुरूप मरीज का बेहतर इलाज किया जा सकता है. डाॅ मुकुल ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें. मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल या पीएचसी पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि समय रहते उचित चिकित्सा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई जा सके. — मारगोमुंडा पीएचसी में सर्पदंश की दवा उपलब्ध, तुरंत इलाज की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










