अनियंत्रित कार पलटी, बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 2:48 AM
देवघर-सारठ मुख्य पथ पर कुंडा स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप एक अनियंत्रित कार का संतुलन बिगड़ा और पलट गयी.
देवघर : देवघर-सारठ मुख्य पथ पर कुंडा स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप एक अनियंत्रित कार का संतुलन बिगड़ा और पलट गयी. घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया. जिस तरह यह दुर्घटना हुई, देखकर लगा कि उसमें सवार चालक को गंभीर चोट लगी होगी, लेकिन चालक को मामूली चोट पहुंची. जानकारी के मुताबिक, कार चालक जामताड़ा में पुलिसकर्मी हैं और उनकी पत्नी देवघर में पुलिस विभाग में ही कार्यरत है. वह जामताड़ा से कार से पत्नी से मिलने आ रहे थे. देवघर पहुंचने के पूर्व कुंडा मोड़ के पहले एक नवनिर्मित होटल के समीप यह दुर्घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे में था. दुर्घटना में कार के पलटने से चारों चक्के ऊपर हो गये थे. कुंडा पुलिस छानबीन के लिए घटनास्थल पहुंची है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










