यूजी सेम-6 की परीक्षा 27 नवंबर से सात दिसंबर तक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 8:35 PM
कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा 27 नवंबर से सात दिसंबर तक होगी. परीक्षा का आयोजन प्रथम पाली में दिन के एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जायेगी.
संवाददाता, देवघर : कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा 27 नवंबर से सात दिसंबर तक होगी. परीक्षा का आयोजन प्रथम पाली में दिन के एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जायेगी. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा परीक्षा से संबंधित डेट सीट जारी कर दिया गया है. ग्रुप-ए में वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, भू-विज्ञान, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, गृह विज्ञान, प्राणि विज्ञान, ग्रामीण अर्थशास्त्र, गांधीवादी विचार, मानव विज्ञान और सांख्यिकी विषय की परीक्षा होगी. ग्रुप-बी में हिंदी, बंगाली, उर्दू, फारसी, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, भूगोल, एलएसडब्लू, इतिहास, संथाली, संस्कृत, एआइएच एंड सी और मैथिली विषय की परीक्षा होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










