चोरी की बाइक के साथ पश्चिम बंगाल के दो युवक पकड़ाये, दोनों पर कुल्टी थाने में है हत्या का केस

शहर के राय एंड कंपनी मोड़ के समीप छापेमारी कर काली पल्सर सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि उनलोगों के पास से जब्त बाइक चोरी की है.
वरीय संवाददाता, देवघर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शहर के राय एंड कंपनी मोड़ के समीप छापेमारी कर लाल स्ट्रिप लगी काली पल्सर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि उनलोगों के पास से जब्त बाइक चोरी की है. फिलहाल पुलिस उन दोनों संदिग्ध युवकों से पूछताछ करने में जुटी है. दोनों युवक पश्चिम बंगाल के आसनसोल के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. पुलिस को जांच में यह भी जानकारी हुई है कि उन दोनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाने में हत्या का मामला भी दर्ज है. देवघर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाने की पुलिस से संपर्क किया, तो मामला सत्य निकला है. यहां नगर थाने में दोनों संदिग्ध युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही पश्चिम बंगाल की कुल्टी थाने की पुलिस भी उनलाेगों को यहां से प्रोडक्शन वारंट पर अपने कांड में ले जाने की तैयारी में जुटी है. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




