Deoghar News : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, बारात जा रहे साला-बहनोई की मौत

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 02 May 2025 7:08 PM

विज्ञापन

देवघर-सुल्तानगंज पथ पर बुधवार की देर रात तेज गति से जा रही बाइक सड़क किनारे खड़े से टकरा गयी. इस हादसे में साला और बहनोई की मौत हो गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर-सुल्तानगंज पथ पर बुधवार की देर रात तेज गति से जा रही बाइक सड़क किनारे खड़े से टकरा गयी. इस हादसे में साला और बहनोई की मौत हो गयी. मृतकों में बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी रंजीत तांती और उसका चचेरा साला बिरनिया निवासी अंशु कुमार शामिल है. घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के होआरपाथर गांव के पास की बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार की बाइक से देर रात बारात जा रहे थे. उस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकरायी. इस घटना में अंशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को पहले कटोरिया स्थित अस्पताल पहुंचाया. कटोरिया अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर ने अंशु कुमार को मृत घोषित कर दिया और रंजीत की हालत गंभीर देखकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. देर रात को परिजन रंजीत को लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी भी मौत हो गयी. डॉक्टर की सूचना पर गुरुवार सुबह सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने रंजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. हाइलाइट्स – देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र में हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola