94 महिलाओं को बीज बोने व पटवन की विधि की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
94 महिलाओं को बीज बोने व पटवन की विधि की दी गयी जानकारी

आदर्श गांव बहादुरपुर में वाटिका निर्माण को लेकर प्रशिक्षण

विज्ञापन

सारठ. आदर्श ग्राम बहादुरपुर के 94 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी देवघर के निर्देश पर लीड्स देवघर की ओर से पोषण वाटिका निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सभी महिलाओं को ऑर्गेनिक दवा, केला का पौधा, वाटिका के लिए बीज, कीटनाशक आदि दवा का वितरण कर लाभुक महिलाओं को वाटिका निर्माण के लिए लीड्स देवघर के विकास कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. महिलाओं को बीज बोने व पटवन की विधि की जानकारी दी गयी. कहा कि वाटिका में खुद के लिए ताजी व हरि सब्जी उगा कर सेवक कर सकते है ज्यादा होने पर बिक्री कर आर्थिक लाभ भी ले सकते हैं. मौके पर वार्ड सदस्य अमिताभ सोरेन, सहिया तुलसी हेंब्रम, आंगनबाड़ी सेविका मसूदी किस्कू, सहायिका सरिता मुर्मू, श्रीमती हेंब्रम, फूलवती देवी, द्रोपती देवी, अनिता मरांडी, सुनीता, नेपाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. हाइलाइर्ट्स: आदर्श गांव बहादुरपुर में वाटिका निर्माण को लेकर प्रशिक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola