पालोजोरी में धूमधाम से संपन्न हुआ भव्य रामनवमी अखाड़ा जुलूस

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी में धूमधाम से संपन्न हुआ भव्य रामनवमी अखाड़ा जुलूस

पालोजोरी: हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी; अंचल क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पालोजोरी में भव्य रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकला, जिसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जुलूस में असना, बदियामोड़, फतेहनाथ, गुलालडीह, डुमरकोला, कचुवासोली, नावाडीह, फार्मनावाडीह, नगरिया, बसबुटिया, खैरवा, पिपरा, कड़रासाल, टोरोजोरिया, अजनारी, ठेंगाडीह, दसियोडीह, पिंडरा, बेदिया, रघुवाडीह, बेनीडीह, सिमला, चंद्रायडीह सहित दर्जनों गांवों के लोग शामिल हुए. जुलूस में युवाओं ने पारंपरिक लाठी खेल और अस्त्र संचालन कला का शानदार प्रदर्शन किया. हर ओर भगवा झंडे और जय श्री राम, बजरंगबली की जय के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। रामनवमी का जुलूस अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. महावीर सेवा समिति और अन्य धर्मानुरागियों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडा शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की. दुमका रोड स्थित हनुमान धाम संकटमोचन मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 5 हजार लोगों ने खिचड़ी का महाप्रसाद ग्रहण किया. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी सक्रिय रहे. सारठ एसडीपीओ रंजीत लाकड़ा, पालोजोरी थाना प्रभारी सालो हेंब्रम और खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ व्यवस्था को सुचारू रखा. जुलूस के समय ट्रैफिक को कुछ घंटों के लिए डाइवर्ट किया गया और सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति दिन 4 बजे से रात 7:30 बजे तक बंद रखी गयी.

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola